
जिप सदस्य के आवास पर बैठक कर आंन्दोलन का निर्णय
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ब्रजेश भारती ।
नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर के 51 सफाईक्रमीयों ने रविवार को जिस सदस्य ललीता रंजन के आवास पर एक बैठक किया। पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन कि अगुवाई में चली इस बैठक में सबसे पहले उपस्थित कर्मीयों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रीता कुमारी के द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार की जानकारी दी गई।
सफाईक्रमीयों की अगुवाई कर रहें अध्यक्ष अशोक मल्लिक ने कहा कि एक तो हमलोगों को करीब तीन माह से वेतन नही दिया गया उस पर से कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा अभद्र व्यवहार के साथ साथ गाली गलौज किया जाता हैं जो सहन योग्य नही हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को बोर्ड की बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों के अलावे मिडिया कर्मीयों के सामने कार्यपालक पदाधिकारी ने जैसा व्यवहार किया है वह किसी भी सुरत में वदास्त नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जबतक हमलोगों के बकाये भुगतान व अभद्र व्यवहार की माफी नही मांगेगी हमलोगों आगे से काम बंद कर देंगें।
सभी लोगों की बातों को सुनने के बाद पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी का व्यवहार गलत हैं एक तो समय पर वेतन नही दिया जाता उस पर से अगर बोली व्यवहार सही नही होगा तो ये क्षम योग्य नही हैं। अगर कार्यपालक सर्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार का माफी नही मांगेगी तो सफाईक्रर्मी उग्र आंदोलन को वाघ्य हो जायेगें।उन्होंने कहा कि जानकारी जिलाधिकारी से मिल कर दी जायेगीं। वही बैठक में उपस्थित नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रौशन आरा के प्रतिनिधी मुजाहिर आलम ने बीच बचाव की कोशिश की उन्होंने कहा कि जल्द इनलोगों के बकाये वेतन की भुगतान कर दी जायेगी। वही इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी रीता कुमारी से पुछे जाने पर बताई कि कार्य में लाहपरवाही किसी भी सुरत में बदास्त नही की जायेगी उन्होंने जब कार्य स्कती से लेना का प्रयास किया तो ये लोग मेरे उपर गलत आरोप लगा रहें हैं। इन लोगों के खाते नही होने व नोटबंदी की वजह से वेतन देने में विलंब हुआ हैं। इस अवसर पर कई लोग मौजूद रहें।


