
संवाददाता


जमशेदपुरः सरायकेला-खरसांवा जिला के चार थानों का चयन स्मार्ट थाना बनाने के लिए किया गया है. यह जानकारी सरायकेला-खरसांवा जिले के एसपी इंद्रजीत महथा ने दी. उन्होंने बताया कि चार थानों में दो शहरी क्षेत्र के थानों का चयन किया गया है, जबकि एक अर्द्ध शहरी क्षेत्र और एक ग्रामीण क्षेत्र के थाना का चयन किया गया है. श्री महथा ने बताया कि शहरी क्षेत्र थाना में आदित्यपुर एवं गम्हरिया थाना ,अर्द्धशहरी क्षेत्र के थाना के रुप मे सरायकेला और ग्रामीण थाना क्षेत्र के रूप में चौका थाना का चयन किया गया हैं. उन्होने कहा कि इन थानों में वो सारी सुविधा होंगी जो कॉरपोरट सेक्टर के कार्यालयों में जाने से लोगो को मिलती है. श्री महथा ने बताया कि स्मार्ट थाना के स्वागत कक्ष मे रिसेप्शन काउंटर पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी जहां शिकायकर्ता या वादी के प्रवेश करते ही उनका स्वागत किया जाएगा और उनकी समस्या सुनी जाएगी. इसके अलावे सारे स्मार्ट थाने ऑनलाईन रहेंगे जहां शिकायत कर्ता या वादी अपने केस की स्थिती जान सकेगे. श्री महथा ने बताया कि जिले के चारों थानों का चयन कर भवन निर्माण विभाग को भेज दिया गया है जल्द ही इस पर कार्य शुरु कर दिया जाएगा.

