
सरकार से बंग्लादेशी घुसपैठ एवं धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग


सरायकेला।
आदित्यपुर स्थित मोटल मधुवन बुधवार को संपन्न हुई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियो को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष को मौकोपर गरीब को कल्याण के लिए समर्पित होकर जन कल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से झारखंड के विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुआ ने किया। बैठक में पूरे राज्य में बंगलादेशी घुसपैठ एवं धर्मांतरण की समस्या पर रोक लगाने की मांग राज्य सरकार से की गई। साथ ही बताया गया कि संथालपरगना क्षेत्र में बंगलादेशी घुसपैठिये अब सबसे बड़ी समस्या बन गये हैं और अनेक स्थानो पर तो स्थानीय एवं मूलवासी हीं अल्पसंख्यक की श्रेणी में आ गये हैं. इस मौके पर मुख्य मंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्य मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय, वरीय नेता कड़िया मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ यदुनाथ पांडेय व डॉ दिनेशानन्द गोस्वामी, प्रदेश महासचिव अनन्त ओझा, उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, समीर उरांव, विद्युतवरण महतो, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, सांसद रविन्द्र पांडेय, प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर, जे बी तुबिद, राजेश कुमार शुक्ला, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह, चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह, नवीन जायसवाल, मंत्री अमर बाऊरी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, हेमलाल मुर्मू सहित अन्य ल¨ग उपस्थित थे.
भ्रष्टाचार-कालेधन के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का स्वागत
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की आज संपन्न हुई बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर प्रधान मंत्री नरेन्द्र म¨दी क¢ नेतृत्व में भ्रष्टाचार एवं कालेधन क¢ खिलाफ चलाये जा रहे निर्णायक लड़ाई का स्वागत एवं समर्थन किया गया. साथ ही कहा गया कि इससे न सिर्फ कालेधन रखने वाले भ्रष्टाचारियो पर प्रहार हुआ है. बल्कि नकली नोट का कारोबार कर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले आतंकवादियो, माओवादियों को भी गहरा झटका लगा है. प्रस्ताव में कहा गया है कि कालाधन के¨ समाप्त कर ईमानदार एवं स्वावलंबी राष्ट्र बनाने की दिशा में सरकार द्वारा कैशलेश अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का प्रयास सराहनीय है. अभियान क¨ सफल बनाने एवं राज्य की जनता को¨ कठिनाई एवं परेशानी से बचाने हेतु मुख्य मंत्री रघुवर दास द्वारा ठोस एवं सार्थक पहल की गई है. वहीं, विगत दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य सरकार के राज्य के भ्रष्टाचार को दलदल से निकाला है तथा ईमानदार, पारदर्शी एवं जबाबदेह शासन देकर राज्य के विकास को नई दिशा दी है. दो साल में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगना बड़ी उपलब्धि है. भाजपा की सरकार राज्य केचहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है तथा राज्य केसमावेशी व सर्वांगीण विकास को लेकर प्रयत्नशील है.
कृषि क्षेत्र के लिए सरकार ने बनाया अलग बजट
सरकार कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है. और कृषि के लिए सरकार ने अलग से बजट बनाकर कृषि क्षेत्र केप्रति अपनी जिम्मेवारी का परिचय दिया है. कृषि उत्पादों पर लगने वाले बाजार शुल्क को माफ कर तथा दो लाख डोभा निर्माण को चुनौतीपूर्ण कार्य को¨ पूर्ण कर सरकार ने किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का अभिनव प्रयास किया है. कृषि केविकास के लिए 100 प्रखंड मुख्यालय में कृषि सिंगल विंड¨ की स्थापना करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है. वहीं, सरकार द्वारा तीन से पांच एकड़ भूमि पर राज्य भर में तीन सौ नए तालाब खुदवाने की योजना की स्वीकृति भी प्रदान की गई है. प्रस्ताव में कहा गया कि गांव, गरीब, मजदूर, किसान को साथ-साथ आदिवासी-मूलवासी के सर्वांगीण विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता जगजाहिर है. और सराकर ने राज्य के जनजातीय एवं मूलवासी समाज के विकास के उद्देश्य से सीएनटी-एसपीटी एक्ट का सरलीकरण करने का प्रयास किया है. भाजपा का मानना है कि इस संशोधन विधेयक से राज्य में विकास के नए आयाम खुलेंगे तथा राज्य के आदिवासी-मूलवासी लाभांवित होगे.
युवाओ की सक्रिय भागीदारी से होगा प्रदेश का संपूर्ण विकास
भाजपा का मानना है कि युवाओ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर हीं प्रदेश का संपूर्ण विकास हो सकता है. युवाओ को हुनरमंद बनाना तथा रोजगार का सृजन कर युवा शक्ति के¨ राष्ट्र निर्माण में लगाना सरकार की प्राथमिकता है. सरकार द्वारा बेरोजगारों को¨ रोजगार दिलाने में कई महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं. राज्य में 40 हजार युवाओ की नियुक्तियां कर रोजगार दिया गया है. जबकि जुलाई-2017 तक और 45 हजार नियुक्तियां की जायेगी. भाजपा कार्यसमिति ने सरकार द्वारा युवाओ के लिए किये जा रहे प्रयास एवं पहल की सराहना की है. वहीं, शैक्षणिक क्षेत्र में अध्ययन शुरु कराकर एवं जेपीएससी-एसएससी की परीक्षाओ में स्थानीय भाषाओ (संथाली, हो, मुंडा, खड़िया, कुड़खू., कुरमाली, खोरठा, पंच परगनिया तथा नागपुरी) के शामिल कर स्थानीय युवाओ के¨ स्वर्णिम अवसर प्रदान किया गया है. साथ ही 280 सरकारी माध्यमिक विद्यालयो के¨ प्लस टू में अपग्रेड कर तथा सभी स्कूलों में बेंच-डेस्क, बिजली की व्यवस्था करने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया गया है. भाजपा राज्य की समृद्धशाली भाषा, संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा करने के प्रति कृत संकल्पित है. राज्य की संस्कृति के¨ बचाने के लिए राज्य के सभी सरना स्थलो की घेराबन्दी एवं सौन्दर्यीकरण कराने की भी मांग राज्य सरकार से की गई.
राज्य में बना नारी उत्थान कोष
भाजपा का मानना है कि महिलाओ के सशक्तिकरण के बिना कोई भी राष्ट्र व समाज उन्नत नहीं हो सकता है. राज्य सरकार द्वारा इसी सोच एवं दृष्टि से प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारी केलिए नारी उत्थान कोष बनाया गया है. पुलिस बहाली में 33प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओ के स्वावलंबी एवं सशक्त बनाया गया तथा 90 प्रतिशत अनुदान पर महिलाओ के दो¨ गायें भी दी जा रही है. साथ ही रामगढ़ में प्रथम इंजीनियरिंग कॉलेज खोलकर सरकार तकनीकी क्षेत्र में महिलाओ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है.
खरसावां घटना के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शहीद दिवस के मौके पर खरसावां में घटित घटना की कठोर शब्दों में निन्दा की गई तथा घटना की जिम्मेवार लोगो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई. उस दिन मुख्य मंत्री रघुवर दास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ की मौजूदगी में विपक्ष के इशारे पर जिस प्रकार का विरोध-प्रदर्शन हुआ. साथ ही विपक्षी दलों के अमार्यदित आचरण की वजह से विपक्ष ने न सिर्फ शहीदों का अपमान किया, बल्कि इससे राज्य के स्वाभिमान को भी ठेस पहुंची. वहीं, विधान सभा अध्यक्ष पर हुए हिंसक हमले एवं विधेयक की प्रति फाड़ने की घटना की भी निन्दा की गई.
बैठक क¨ सफल बनाने में लगे थे सैकड़ो भाजपायी
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के सफल आयोजन में सैकड़ों भाजपायियों की टीम लगी हुई थी, जो कि अलग-अलग अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह करने में जुटी थी. इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम के उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, गणेश महाली, राकेश सिंह, भोगेन्द्र नाथ झा, गंगा प्रसाद शर्मा, रामानन्द प्रसाद, अजय कुमार सिंह, अरविन्द कुमार हीरा, बब्लू सिंह, संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा, आरआईटी मंडल अध्यक्ष ललन शुक्ला, सतीश शर्मा, अमिताभ सिंह बॉबी, राकेश मिश्रा मुंडा, देवेश महापात्रा आदि को¨ सक्रिय देखा गया.

