
गम्हरिया।


स्थानीय सतवाहिनी में राजद नेता शेषनाथ तिवारी की ओर से आयोजित होली मिलन सह लिट्टी पार्टी में नगर निगम चुनाव पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस समेत कई अन्य दलों केे नताओं की उपस्थिति से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। बताया जाता है कि राजद नेता शेषनाथ तिवारी स्वंय आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में मेयर पद की दावेदारी कर रहे हैं। इसी बहाने उन्होंने लोगों का मन भी टटोला। उन्होंने बताया कि राजद से टिकट हेतु पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शाह के समक्ष दावेदारी कर बायोडाटा भी सौंप दिया है और तैयारी भी शुरु कर दिया गया है। अब निर्णय पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों को लेना है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी और होली गीतों का आनन्द भी उठाया। इस मौके पर भाजपा नेता प्रमोद सिंह, कांग्रेस नेता अजय सिंह, राणा सिंह, क्षत्रीय मंच के अध्यक्ष संतोष सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

