
गम्हरिया।


आदित्यपुर पुलिस द्वारा यौन शोषण की पीड़िता का मेडिकल जाँच कराने के एवज में चार हजार रूपए की मांग किए जाने की शिकायत को सरायकेला के मुख्यालय डीसपी दीपक कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल आदित्यपुर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह को पीड़िता का मेडिकल जाँच कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी गम्हरिया निवासी राकेश लोहार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक भाजपा नेत्री के दवाब में पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया। बाद में मामला उजागर होने पर प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गई परंतु उसके बाद मेडिकल जाँच कराने के एवज में उससे चार हजार रूपए की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत जब उसने डीएसपी से किया तो उनके द्वारा थाना प्रीाारी को मेडिकल कराने का निर्देश दिया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक खुलेआम घुम रहा है परंतु पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।

