
गम्हरिया।


मकर संक्रांति व झारखंड के प्रसिद्ध टुसू पर्व के अवसर पर क्षेत्र के शहरबेड़ा स्थित दोमुहानी नदी तट पर हजारों श्रद्धालूओं ने डूबकी लगाकर भगवान भाष्कर की पूजा-अर्चना किया। क्षेत्र के सीतारामपुर जलाशय समेत अन्य नदी व तालाबों में भी प्रातः चार बजे से ही श्रद्ध़ालूओं की भीड़ जुटनी प्रारम्भ हो गई थी जो दोपहर तक जारी रही। इस दौरान श्रद्धालूओं ने स्नान कर गरीबों को अन्न व व़स्त्र दान भी किया। इस मौके पर शहरबेड़ा के दोमुहानी तट पर अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष श्रद्धालूओं की भीड़ कम रही। इस मौके पर वहाँ एक भव्य मेला का आयोजन भी किया गया था जिसका लोगों ने काफी आनन्द उठाया। दोमुहानी तट पर कई स्थानों पर लोगों ने पिकनिक का भी मजा लिया। इस मौके पर युवा कुम्भकार समिति के अध्यक्ष बंकीम चैधरी, पिंकी चैधरी, बेबी पूजा, राहूल आदि द्वारा गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरण भी किया गया। इधर संक्रंति व टुसू पर्व के मौके पर लोगों ने अपने-अपने घरों में चूड़ा-दही, तिलकूट व गुड़ पिट्ठा खाने का आनन्द भी उठाया। इसके अलावा सीतारामपुर डैम व अन्य स्थानीय तालाबों में भी संक्रांति पर स्नन दान करने वालों की भीड़ प्रातःकाल से ही जुटी रही।

