
सरायकेला।


जिला के कुचाई थाना क्षेत्र मे बीती रात हुए डायन बिसहा के आरोप मे मारे गए चारो शव घटना स्थल पहुंच कर अपने कब्जे मे ले लिया । वही सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी लेने मे पुरी जिला प्रशासन जुटा हुआ।वही स्थानीय ग्रामीणो का कहना है कि अगर स्वास्थय विभाग इस क्षेत्र मे घ्यान देता तो शायद यहां पर यह घटना नही होती।
वही घटना स्थल गए मुख्यालय डी एस पी दीपक कुमार ने बताया कि ये घटना को अंजाम आधंविश्वास मे इस घटना को अंजाम दिया गया । इस तरह की घटना को रोकने के लिए समाज मे डायन प्रथा को लेकर जागरुकता अभियान चलाना होगा। तभी इस तरह घटना को रोका जा सकता है। उन्होने कहा कि प्रथन दृष्टि मे तो यह हत्या डायन के संदेह मे किया गया है। लेकिन फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा के सिग्दा गांव राम सिह मुण्डा और श्याम लाल मुण्डा दोनो भाईयो ने एक ही परिवार के चार लोगो की फरसा से काटकर हत्या कर दी।उन्होने कहा कि श्याम लाल मुण्डा की एक साल बच्चे की मौत कल हो गई थी। इन लोगो के शक था इनके कारण ही उनके बच्चे की मौत हो गई । इस कारण इनलोगो ने बीती रात जीनकरु मुण्डा (75),सोरु मुण्डन (55),घसिया मुण्डा (50) और हेगल मुण्डा (40) फरसा से काटकर हत्या कर दी।उन्होने कहा कि मृतक मां बेटा और बेटी है।

