
गम्हरिया


—–
आदित्यपुर-कान्ड्रा मार्ग पर बीको मोड़ के समीप गलत दिशा से आ रहे एक हाइवा को बचाने के दौरान फर्नेश आॅयल लोड एक टैंकर (संख्या-डब्ल्यूबी 53ए/5362) डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे उसकी टंकी फट गई। टैंकर की टंकी फट जाने से उसमें भरा करीब 16 लीटर फर्नेश आॅयल सड़क पर गिर गया जिससे उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। शनिवार को प्रातः करीब तीन बजे हुई इस सड़क दूर्घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त टैंकर से फर्नेश आॅयल कोलकŸाा से औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेएमटी कंपनी में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान विपरित दिशा से तीव्र गति से आ रहे उक्त डम्पर (संख्या- जेएच05एएम/1648) को सामने आता देख टैंकर चालक वाहन को साइड करने लगा। इसी दौरान वह डिवाइडर पर आ गया। टैंकर से काफी संख्या में फर्नेश आॅयल गिरकर सड़क पर फैल जाने से दर्जनों दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर पड़े और घायल हो गए। काफी देर बाद उक्त स्थल पर पहुँची आदित्यपुर पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद उक्त तेल को हटाकर वाहनों का आवागमन सामान्य कराया गया।

