
गम्हरिया।


सरायकेला-खरसांवा जिला पुलिस एसोसिएशन का चुनाव गम्हरिया थाना परिसर में शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में एसोसिएशन के राँची शाखा के सचिव शंभू सिंह, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, संयुक्त सचिव श्रीपति पासवान तथा कोल्हान मंत्री रामकृष्ण मुर्मु उपस्थित थे। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दो प्रत्याशियों के नामांकन के कारण गुप्त मतदान के आधार पर चुनाव कराया गया। इस पद पर अवर निरीक्षक अंजनी कुमार 111 मत पाकर विजयी घाषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विजय शंकर सिंह को मात्र 20 मत प्राप्त हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में एसआई जवाहर वानरा को 79 तथा शान्ति देवी को 51 मत हासिल हुआ जबकि पाँच मत रद्द घाषित किया गया। इस प्रकार जवाहर वानरा 28 मत से विजयी प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए। संयुक्त सचिव पद के लिए हुए चुनाव में 70 मत पाकर श्री कृष्णा सिंह विजयी घाषित किए गए। इस पद के दूसरे प्रत्याशी विजय प्रकाश को 61 मत प्र्राप्त हुआ जबकि चार मत रद्द घांषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद हेतु एक ही प्रत्याशी द्वारा नामांकन किए जाने के कारण एएसआई हुबलाल महतो निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस चुनाव के लिए कुल 216 मतदाताओं में से मात्र 135 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

