* गया राजद के समानांतर प्रदेश अध्यक्ष*


रांची।
गौतम सागर राणा के झारखण्ड राजद प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही उनपर लगातार संगठन विरोधी कार्य करने का आरोप लगता रहा है। इसी कड़ी के तहत रांची के विधानसभा परिसर स्थित सभागार में झारखण्ड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के विक्षुब्ध गुट की बैठक हुई। बैठक में गौतम सागर राणा को प्रदेश अध्यक्ष नहीं मानते हुए राजेश यादव को समानांतर प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा किया गया। साथ ही साथ युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुश्तफा अंसारी के भी नाम की घोषणा की गयी। इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता रामदेव यादव ने कहा कि जबसे गौतम सागर राणा राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने है, तब से वे भाजपा से मिलकर राजद को कमजोर कर रहे हैं। रामदेव यादव ने यह भी कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को भी गौतम सागर राणा द्वारा उपेक्षित किया जाता रहा है।