
अजयधारी सिंह
मधुबनी।
मधुबनी में हुए 12 वर्षीय बच्ची नैंसी झा के हत्या काँड में आज मधुबनी के जिलाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SIT के गठन की जानकारी दी। SIT की टीम की अगुवाई झंझारपुर की ASP निधि रानी करेंगी। वही जिलाधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि नैंसी झा की हत्या गाला दबाकर की गई है, रेप, एसिड या जलाकर मारने की बात निराधार है। इस बीच आज डी आई जी और अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी सहित राजनैतिक दल के नेता मृतक के घर भी गए।

