
मधुबनी।
अंधराठाढी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के सेवा निवृत भाव भीनी विदाई दी गयी। इसके लिए गुरुवार को बीआरसी भवन में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।्ट बी आर पी लालबाबू कामत की अध्यक्षता में सम्पन्न इस समारोह में सेवा निवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिरेन्द्र प्रसाद को अंग वस्त्र पाग दुपट्टा एवं पुष्प गुच्छ आदि से सम्मानित किया गया । समारोह में प्रखंड प्रमुख शुभेश्वर यादव ,उपप्रमुख मोतीउर रहमान,अंचल अधिकारी विष्णुदेव सिह , बीआर सी संजीव कुमार चौधरी, संजय कुमार कुलानन्द चौधरी , प्रधान अध्यापक अनोठी राम , केशब कुमार झा ,मो नौशाद ,मो अलाउद्दीन , ब्रह्म देव यादव,हरिमोहन चौधरी ,कृषमोहन चौधरी , ,प्रखंड एम डी एम प्रभारी मनोज कुमार पासवान ,आदि ने सेवा निवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के व्यक्तित्व और कृतित्व की प्रसंशा की । उनके स्वभाव का यहाँ को लोग कायल है। उनकी कमी हमेशा खलेगी । उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अहम योगदान के लिए मार्ग दर्शक के रूप में हमेशा याद किया जायेगा। उनके कार्यकाल में शिक्षक छात्र और शिक्ष्ण संसथान के बीच समन्वय का तरीका कविले तारीफ था।


