
कौशिक घोष चौधरी


जमशेदपुर
शहर के बंगाली समुदाय के बीच आज भाई फोटा की धूम रही I भाई फोटा में बहन भाई को तिलक करती है और लंबी उम्र की कामना करती है। भाई को तिलक लगाने के लिए जो चंदन घिसा जाता है, उसके लिए सुबह घास में लगी ओस को जमा करके घिसा जाता है। कनिष्ठा अंगुली से भाई को तिलक लगाते हुए बहन कहती है ‘भाइएर कोपाले दिलम फोटा, जमे द्वारे पडलो कांटा, जम होय छे औक्ष्य अमर, अमार भाई हो औक्ष्य अमर…’ और आरती उतारती है। फिर अपने भाई को आईना और कंघी करते हुए लंबी उम्र की दुआ करती है।टेल्को निवासी कोनिका शॉ जाना कहती है की मैं जमशेदपुर में रहती हूं, लेकिन हर साल भाई पोटा के लिए चक्रधरपुर जाती हूं। भाई को तिलक लगा कर रक्षा सूत्र बांधने का रिवाज है। सुबह तैयार होकर पूजा की थाली सजाई , जिसमें दीया, आईना-कंघी, धान, मिठाई सब थे । भाई को बिठा कर उसे तिलक लगायी और मनपसंद खाना परोसी ।

