
पटना ।


बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है. बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दर्जनों की संख्या में उपद्रवी बीजेपी दफ्तर पहुंचकर हंगामा के साथ पत्थरबाजी करने लगे.
जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरजेडी समर्थक बताये जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवा राजद के समर्थक बुधवार को अर्धनग्न प्रदर्शन करने के लिए बीजेपी दफ्तार पहुंचे थे. वहां किसी बात को लेकर बीजेपी और राजद कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. इसके बाद उग्र राजद समर्थकों ने दफ्तर पर जम कर पथराव किया.
पथराव की इस घटना में कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये गये. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के बाद से बीजेपी दफ्तर के बाहर तनातनी का माहौल है. हाल के दिनों में बीजेपी रजद के खिलाफ काफी हमलावर रही है ऐसे में इसे इसे दोनों दलों की तल्खी से भी देख कर जोड़ा जा रहा है. पत्थरबाजी की इस घटना में कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को चोट भी आयी है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दोनों पक्षों के समर्थकों को समझाने की कोशिश कर रही है. मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

