
पटना ।


हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रेस वार्ता कर छठ पर्व के अवसर पर मीडिया प्रदेश की जनता सहित समाज के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और अपेक्षा की भगवान भास्कर एवं छठी मैया सबको स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें |
श्री मांझी डॉ श्री कृष्ण सिंह की 130 वीं जयंती समारोह के अवसर पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में हमसे कि नेता डॉक्टर महाचंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा आयोजित सम्मेलन की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को साधुवाद दिया | सम्मेलन में डॉ श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न देने एवं श्री कृष्ण शोध संस्थान की स्थापना की मांग को हमसे द्वारा समर्थन किया गया एवं विहार सरकार से दोनों कार्य के लिए अनुशंसा /स्वीकृति देने की बात की गई |
श्री मांझी जी ने मीडिया के प्रश्नों के जवाब देते हुए लोकसभा, विधान सभा एवं नगर निकाय का चुनाव के साथ करने की वकालत की | श्री मांझी ने दूसरे प्रश्न के उत्तर में उन्होंने साफ बताया कि महागठबंधन सरकार टूटने के बाद कुछ तत्व सक्रिय होकर एनडीए की सरकार को बदनाम करने की नीयत से कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं | उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की एन0डी0ए0 गठबंधन में रहकर श्री नीतीश कुमार अपनी पूरी क्षमता के साथ सारी समस्याओं पर काबू पा लेंगे |
श्रीमांझी जी के द्वारा अगले वर्ष 2018 में 8 अप्रैल को हमसे के कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने हेतु अपने ताकत का प्रदर्शन करने के लिए गांधी मैदान,पटना में एक रैली / सम्मेलन करने की सूचना दी गई |
श्री मांझी जी ने वंश बाद पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए स्पष्ट किया कि मात्र पुत्र होने के नाते किसी को कोई पद दिया जाता है तो उचित नहीं है, पर किसी सामाजिक कार्यकर्ता का पुत्र 20 वर्षों से अधिक समय से राजनीति में रहकर काम किया हो जिसकी शैक्षणिक योग्यता एम0ए0,पीएचडी, नेट की हो वैसे पुत्र को यदि राजनीति में या सरकार में कोई पद मिलता हो तो उसे वंश बाद नहीं कहा जा सकता |
इस प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री वृषिण पटेल, पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार, पूर्व विधायक रविंद्र राय, प्रदेश वरिय उपाध्यक्ष बी एल बश्यैंन्त्री, प्रदेश प्रवक्ता विजय यादव, रामविलास प्रसाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि नेता उपस्थित थे |

