Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » नई दिल्ली-11 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने राज्यों को सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम करने के निर्देश दिए
Top Stories

नई दिल्ली-11 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने राज्यों को सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम करने के निर्देश दिए

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 6, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मुख्य चुनाव अधिकारियों से 7 मार्च की रात्रि तक तैयारी पूरी करने को कहा गया

नई दिल्ली।

चुनाव आयोग (ईसीआई) ने चुनाव वाले सभी पांचों  राज्‍यों पंजाब, उत्‍तराखंड, उत्‍तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा के मुख्‍य चुनाव अधिकारियों को निर्देश जारी कर 11 मार्च को मतों की होने वाली मतगणना के लिए पुख्‍ते इंतजामात करने को कहा है। यह निर्देश, आयोग द्वारा पहले जारी दिनांक 05.05.2015 को जारी पत्र संख्‍या 51/8वीवीपीएटी/ 2015-ईवीएम और दिनांक 30.4.2014 को जारी पत्र संख्‍या 470/आईएनएसटी/2014-ईपीएस के अतिरिक्‍त है। उन पत्रों के माध्‍यम ने ईवीएम के भंडारण इनकी सुरक्षा, मतगणना कर्मचारियों की नियुक्ति/ मतगणना एजेंटों और मतगणना से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में विस्‍तृत विवरण जारी किया गया था।

इन पांचों राज्‍यों में होने वाली मतगणना की तैयारी की जानकारी लेने के लिए आयोग ने इन राज्‍यों के सीईओज और आरओज के साथ कई दौर की वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग भी की है। इन सभी राज्‍यों में मतगणना की तैयारियों की जानकारी देते हुए आयोग के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने  कहा है कि सभी 157 मतगणना केंद्रों पर निष्‍पक्ष और पारदर्शी मतगणना कराने के लिए कोई भी प्रयास बाकी नहीं रहने दिया जाएगा। आयोग के अनुसार पंजाब में 53, उत्‍तर प्रदेश में 75, उत्‍तराखंड में 15, मणिपुर में 12 और गोवा में 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। आयोग द्वारा सभी राजनैतिक पार्टियों और उम्‍मीदवारों से बातचीत और फीडबैक लेने के बाद मतगणना की सुरक्षा के लिए ये अतिरिक्‍त निर्देश जारी किए हैं ताकि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्‍न कराने के लिए आम तौर और स्थितियों के कारण उत्‍पन्‍न हुई आवश्‍यकताओं को पूरा किया जा सके।

आयोग ने सीईओज और डीईओज से कहा है कि वे उपर्युक्‍त व्‍यवस्‍था करें और मतगणना प्रक्रिया को सावधानी पूर्वक संपन्‍न करें। बिना कारण की किसी प्रकार की हड़बड़ी न करें और इसे पुख्‍ते तरीके से संपन्‍न कराएं।

आयोग के निर्देश निम्‍नलिखित हैं:

  1. मतगणना के लिए आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों को डीईओज और आरओज द्वारा सख्‍ती से पालन किया जाए।
  2. आयोग के निर्देश के अनुसार प्रत्‍येक मतगणना केन्‍द्र पर मतगणना एजेंटों और मतगणना कर्मियों को अलग करने और ईवीएम की सुरक्षा आदि के लिए उचित बैरिकेडिंग और कंटीले तारों का घेरा बनाया जाए।
  3. आयोग के निर्देश के अनुसार प्रत्‍येक मतगणना केन्‍द्र पर आम तौर पर घटने वाली घटनाओं और मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करने के लिए वीडियोग्राफी की व्‍यवस्‍था की जाए।
  4. स्‍ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक इस तरह बैरि‍केडिंग की जानी चाहिए कि प्रत्‍येक विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम संबंधित मतगणना हॉल तक पहुंचे और रास्‍ता आड़ा – तिरछा न हो।
  5. प्रत्‍येक क्षेत्र के मतगणना हॉल के लिए ईवीएम ले जाने वाले कर्मियों की पहचान के लिए रंगीन बैज दिए जा सकते हैं ।
  6. आयोग के निर्देश के अनुसार सभी मतगणना केन्‍द्रों पर 7 मार्च, 2017 की रात्रि तक सभी तैयारी पूरी हो जानी चाहिए। पर्यवेक्षक 8 मार्च, 2017 को मतगणना केंद्रों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट आयोग को देंगे।
  7. इस बात को सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि बैरिकेडिंग ओर अन्‍य सुरक्षा तैयार करते वक्‍त स्‍ट्रांग रूम से संबंधित आयोग द्वारा जारी दिनांक 05.05.2015 को जारी पत्र संख्‍या 51/8वीवीपीएटी/ 2015-ईवीएम में दिए गए निर्देशों का उल्‍लंघन न हो। इसकी डीईओज व्‍यक्तिगत रूप से व्‍यवस्‍था को देख कर इसको सुनिश्चित करेंगे कि ईवीएम की सुरक्षा का उल्‍लंघन नहीं हुआ है। मतगणना व्‍यवस्‍था करने से पहले इन स्‍थानों के लिए सीसीटीवी लगाए जाने चाहिए। साथ ही उम्‍मीदवारों को स्‍ट्रांग रूम का दरवाजा देखने लिए उम्‍मीदारों के लिए पहले से लगाए गए टीवी के अलावा एक ओर टीवी लगाया जाना चाहिए।
  8. ईवीएम को मतगणना हॉल तक लाने की प्रभावी निगरानी के लिए मतगणना के दिन अतिरिक्‍त सीसीटीवी लगाए जाने चाहिए।
  9. आयोग के निर्देश के अनुसार सभी मतगणना केन्‍द्रों पर व्‍यवस्‍था की गई है या नहीं इसकी निगरानी व्‍यक्तिगत रूप से सीईओ करें।
  10. प्रत्‍येक डीईओ द्वारा इस पूरी योजना को चुनाव लड़ रहे उम्‍मीदवारों के साथ साझा करना चाहिए। इसके बाद मतगणना का काम शुरू करने के लिए अगर वे चाहेंगे तो  सभी उम्‍मीदवारों / प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

आयोग के अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्रों में आसामजिक तत्‍वों के प्रवेश को रोकने तथा कोई हथियार के साथ प्रवेश न कर पाए, इसे सुनिश्चित करने के लिए यह व्‍यवस्‍था की गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Indian Railways :कानपुर-टूंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु NI कार्य: बिहार, बंगाल, झारखंड और असम जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

July 22, 2026

Jamshedpur News :Tata Steel Foundation and JCAPCPL Partner to Advance Community Development in Kolhan, Jharkhand

July 22, 2026

Jamshedpur News: कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में बिल्डरों ने की नगर विकास मंत्री से मुलाकात

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.