
देवघर।


शिवरात्रि की तैयारी पर उपायुक्त की अध्यक्षता में मंदिर प्रबंधन उपसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, श्री के0 एन0 झा, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्षक, महामंत्री वर्तमान एवं भूतपूर्व, अनुमण्डल पदाधिकारी तथा सुषील चन्द्र मिश्रा शामिल हुए। सर्वप्रथम शिवरात्रि के अवसर पर जलापूर्ति हेतु नगर आयुक्त से अनुरोध किया गया। इस पर उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि पूर्व की अपेक्षा इस बार जलापूर्ति हेतु 6 जगहों पर अतिरिक्त टैंकर लगाया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि 40 बोरिंग में से 26 ही कार्यरत है तथा बिजली आपूर्ति न होने के कारण जलापूर्ति में व्यवधान होता है, क्योंकि जब तक रामपुर टंकी में 14-15 फीट की ऊँचाई तक पानी नहीं आता है- तब तक आपूर्ति संभव नहीं होता है। कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल को नावाडीह के लिए विद्युत आपूर्ति की निरंतरता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ हीं इन्हें 23 फरवरी से 25 फरवरी तक निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया।
सुविधा केन्द्र एवं प्रशासनिक भवन के बगल में बन रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया गया। शिवगंगा लेन, श्यामा चरण लेन तथा बैद्यनाथ लेन में उखड़े हुए पेभर्स को ठीक कराने का अनुरोध नगर आयुक्त से किया गया। साथ हीं शिवगंगा लेन से मंदिर तक में साफ-सफाई एवं जलापूर्ति पर विषेष ध्यान देने का निदेष दिया गया। मंदिर परिसर की सतह में उभरे रिक्तियों को सूर्ति चूना आदि से भरवाने का निर्णय लिया गया। शीघ्रदर्शनम के लिए अधिकतम संख्या 5000 तीन पालियों यथा 8 बजे, 12 बजे तथा 4 बजे के लिए निर्धारित किया गया है। अर्घा लगाने पर पंडा समाज द्वारा आपत्ति जतायी गयी। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बाबा मंदिर एवं पार्वती मंदिर के निकट बड़ा जलपात्र रखवाने का निर्णय लिया गया। साथ हीं शिवरात्रि के दिन 3ः05 बजे पूर्वाहन में पट खोलने का निर्णय लिया गया। पंडा समाज द्वारा लखराज प्रवृति के जमीन के कर निर्धारण का अनुरोध किया गया; जिसके लिए भूमि सुधार उपसमाहत्र्ता को बी0आर0 अधिनियम के तहत् कार्रवाई करने का निदेष दिया गया।
शिवरात्रि के अवसर पर बाईसों मंदिर को सुरक्षा के दृष्टिकोण से फोकस प्रकाष के विभिन्न रंगों से तथा पुष्प मल्लिका से सुसज्जित कराने का निर्णय लिया गया। षिवबारात आयोजन समिति से अनुरोध किया गया कि वे 10ः30 बजे रात्रि तक बारात भ्रमण का कार्य सम्पन्न कर लें। बैद्यनाथ महोत्सव के आयोजन की जानकारी पर सदस्यों द्वारा इसे भव्यता पूर्वक आयोजित करने पर जोर दिया गया। नेहरू पार्क की जमीन के संदर्भ में शीघ्र न्यायादेष प्राप्त करने हेतु कार्रवाई करने का निदेष नगर आयुक्त को दिया गया।
जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी,
देवघर।

