
जमशेदपुर.


लायंस क्लब आफ आदित्यपुर ग्रेटर की ओर से सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद को सम्मानित किया गया। President Bibhu Kumar Verma पुष्पगुच्छ देकर एवं पूर्व जिला पाल लाइन राजीव रंजन क्लब के सेक्रेटरी संतोष बाजपेई ने शॉल उड़ाकर एवं क्लब के नए मेंबर एसपी सिन्हा जी द्वारा लायंस क्लब आफ आदित्यपुर ग्रेटर की तरफ से दिया गया सम्मान पत्र उन्हें अर्पण किया गया। इस मौके पर लायंस क्लब ऑफ टाटानगर के सदस्य लाइन सुब्रतो डे जी एवं लाइन संतोष पांडे जी भी इस सम्मान समारोह विशेष रूप से उपस्थित थे। जॉन चेयर विम्मी रंजन प्रीति सिन्हा एवं क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व जिला पाल लाइन रजनीश कुमार and लाइन सीमा बाजपेई लायंस शुभम बाजपेई का विशेष योगदान रहा।
सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद अपने कार्यकाल में लायंस इंटरनेशनल के सदस्यों को भी अपने जागरूकता कार्यक्रमों में जोड़ा जैसे मीजल्स एंड रूबैल्ला वैक्सीनेशन। इसके अलावा सदर अस्पताल में महावीर विकलांग सहायता समिति के लिए लायंस के सदस्यों के साथ मिलकर एक वर्कशॉप की स्थापना में सदर अस्पताल खास महल में अपना पूरा सहयोग दिया। हमें जब भी इनके सहयोग की आवश्यकता पड़ी इन्होंने हमेशा हमें समय दिया। उन्होंने सरकार द्वारा दो मोक्ष वाहन भी लायंस क्लब को संचालित करने के लिए दिए। इनके पूर्ण सहयोग और समाज कल्याण की भावना के समर्पण को हम सब ने सराहा और आज अपने क्लब लायंस क्लब आदित्यपुर ग्रेटर द्वारा इन्हें हम अपना धन्यवाद प्रदान करते हैं। हम सभी लायन सदस्य आपके आभारी हैं।

