जमशेदपुर।
पीडीएस दुकानदार संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के पास जोरदार प्रदर्शन किया । इस दौरान सरकारी पदाधिकारियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। प्रर्दशन के उपरांत पीडीएस दुकानदार संघ के द्वारा एक मांग पत्र जिले के उपायुक्त को सौंपा गया।
इस संबंध मे पीडीएस दुकानदार संघ के अध्यक्ष प्रमोद साव ने कहा कि ठेला हॉकर्सों को पीडीएस दुकाने आवंटन सरकार करने का आदेश दिया गया है। मगर यहां के एसओआर के चुप्पी साधे रहने की वजह से उनके निचे के अधिकारी दुकानदारों से मोटी रकम की उगाही कर रहें है। साथ ही पीएच कार्ड की जगह सभी को सादा कार्ड दे दिया है। जिसके कारण दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका दुकानदार संघ विरोध करता है । वहीँ इन्होने कहा की उन्हें फॉर्म भरने की आखरी तारिख 31 अक्टूबर की दी गई है जिस तारिख में कोई भी दुकानदार फॉर्म नहीं भरेगा साथ ही इस आदेश को वापस लेने की मांग पर जोरदार आन्दोलन किया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ रवि झा



