
जमशेदपुर।


ACB की टीम ने शुक्रवार को जमशेदपुर सर्किल के सहायक आयुक्त (राज्य कर)कमलेश चौधरी को 10.000 रुपया नगद घुस लेते गिरफ्तार किया है । उनकी गिरफ्तारी मानगो स्थित सनसाईन फर्म के मालिक दीपक शारदा की शिकायत पर की गई है। दीपक शारदा ने शिकायत मे कहा था कि उनसे टैक्स एसेसमेंट करने के बदले में 15 हजार घुस मांगी थी जिसे वह देना नही चाहते थे। इसकी शिकायत सोनारी स्थित निरोध व्यूरो कार्यलय मे लिखित शिकायत पर की गई। उसी शिकायत के आधार पर ए सी बी के डी एस पी अमर पाण्डेय के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दस हजार रुपया घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

