
28 फरवरी को दरभंगा औऱ छपरा स्पेशल चलेगी टाटा

जमशेदपुर।
होली में यात्रियो की बढती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने संतरागाछी-टाटा- दरभंगा एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिय़ा है। इसको लेकर एस ई रेलवे के द्वारा अधिसुचना जारी कर दी गई है।यही नही बिहार के लिए होली के लिए टाटानगर से छपरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। य़ह ट्रेन मे कुरला-टाटा अत्योंदय एक्सप्रेस का रेक का इस्तेमाल होगा। दोनो ट्रेन28 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना होगी
टाटा-छपरा-टाटा (018181–08182)
28 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से सुबह 6.05 बजे 18 बोगियों की छपरा स्पेशल ट्रेन खुलेगी। जो एक मार्च की रात 9 बजे छपरा पहुंचकर रात 11 बजे टाटानगर के लिए रवाना होगी। छपरा-कटिहार एक्सप्रेस की मांग पर शुरू स्पेशल ट्रेन को 16 ठहराव मिले हैं।
संतरागाछी-दरभंगा-संतरागाछी (08021-08022)।
संतरागाछी से दरभंगा की स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी की शाम 3.40 बजे खुलकर 7.25 बजे टाटानगर आएगी। जबकि 17 बोगियों की ट्रेन मुरी, गोमो, धनबाद व जसीडीह होकर 1 मार्च को दिन में 11.40 बजे 18 स्टेशनों पर ठहरते हुए दरभंगा पहुंचेगी। जोकि दोपहर में 1.50 बजे टाटानगर और संतरागाछी के लिए रवाना होगी।

