
जमशेदपुर।


शहर के टाटा ग्रुप के बजट होटल जिजंर मे कमरा नबंर 201 मे एक युवकी की हत्या उसके प्रेमी ने शक के कारण चैन से गला दबा कर की हत्या कर दी। और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को ट्राली बैग मे रखकर टाटानगर स्टेशन के इट्री गेट के पास रख दी। लेकिन जिला पुलिस ने पुरे मामले का उदभेदन करते हुए आरोपी डॉक्टर मिर्जा रफिकुल हक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबुल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह मृतक से उसका प्रेम संबंध था और शादी करना चाहता था। लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसी गुस्सा मे आकर उसकी मैने हत्या कर दी। बताया जाता है कि आरोपी डाक्टर पश्चिम बंगाल के वर्दमान के रहने वाला है।और फिलहाल कोलकोत्ता के बिरला अस्पताल मे आर एम ओ के पद पर कार्यरत था। जबकि मृत ल़ड़की शहर के कदमा थाना क्षेत्र के अशोक पथ की रहने वाली है और वह आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना अस्पताल आपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत थी।इस बात की जानकारी एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने संवाददाता सम्मेलन कर जानकारी दी

