
भाजपा नेता जितेंद्र राय ने उपायुक्त को ज्ञापन दे कर उठाए सवाल


जमशेदपुरः हुरलुंग पंचायत के हजारों लोगों की आखिर क्या खता है, जिन्हें किसी भी पेयजलापूर्ति से जोड़ा नहीं गया है, जबकि तीन-तीन जलापूर्ति योजनाओं की शुरूआत की गयी है. यह सवाल यहां के प्रकाश नगर, चटर्जी कॉलोनी, गरूड़वासा व भाजपा घोड़ाबांधा मंडल क्षेत्र के हजारों लोग सवाल उठा रहे हैं. इस मामले को गंभीरता से घोड़ाबांधा मंडल भाजपा के नेता व अध्यक्ष जितेंद्र राय ने लिया है. श्री राय ने बुधवार को उपायुक्त को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि आखिर हुरलुंग पंचायत के हजारों लोगों का का क्या खता है कि उन्हें किसी भी पेयजल जलापूर्ति योजना से नहीं जोड़ा गया है. श्री राय ने कहा कि यह इस पंचायत के लोगों के साथ भद्दा मजाक ही है कि महज बीस फीटत की दूरी में बिरसानगर व कुछ दूरी में घोड़ाबांधा जलापूर्ति योजना से पानी की सप्लाई की जाती है और तो और जुस्को द्वारा ही टेल्को कॉलोनी में भी पानी की आपूर्ति की जाती है, जो उस एरिया से सिर्फ दस फीट दूर है. श्री राय ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि जहां से भी हो सके, जिस परियोजना से भी हो सके उक्त बस्तियों में पानी की आपूर्ति कराने की व्यवस्था की जाये. प्रतिनिधिमंडल में अनिल श्रीवास्तव, हरदीप सिंह, खोगेश पाल, पंकज मिश्रा, शशि शेखर, जितेंद्र शर्मा, विनोद प्रसाद के अलावा हुरलुंग पंचायत के विभिन्न गांवों सैकड़ों लोग शामिल थे.

