
जमशेदपुर।


काफी हंगामे के बाद सिहभुम चैबर ऑफ कार्मस का रिजल्ट आखिर आ गया. रिजल्ट जारी होने के साथ ही विपक्ष की टीम परिवर्तन ने भी तीन महत्वपूर्ण पद लेने मे कामयाब रहा।रिजल्ट के मुताबिक सुरेश संथालिया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नदु अग्रवाल और प्रभाकर सिहं महासचिव को चूना गया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 22 सितबंर को दोपहर 12 बजे से मतदान के प्रकिया शुरु हुई शाम के पांच बजे मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई।रात के 9 बजे से मतगणना के कार्य शुरु हुआ । रात के डेढ बजे मतगणना का काम समाप्त हुआ । उसी दौरान सत्ता पक्ष के तीन उम्मीदवारो ने रि- काउटिंग का आवेदन दे दिया। आवेदन आते ही विपक्ष के लोगो ने विरोध करना शुरु कर दिया। उन लोगो का कहना था कि जब रिजल्ट आया ही नही तो रि काउटिंग के आवेदन कैसे। विपक्ष ने चुनाव कराने वाले पदाधिकारीयो पर सत्ता पक्ष को समर्थन करने का आरोप लगाया।इस बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ। चुनाव पदाधिकारी के खिलाफ नारे बाजी की जाने लगी। ,चूनाव पदाधिकारी ने इसकी सूचना एस डी ओ आलोक कुमार को इसकी सुचना दी ।रात के दो बजे एस डी ओ बिष्टुपुऱ स्थित चैबर भवन स्थित चुनाव कार्यलय पहुंचे । उसके बाद उन्होने कहा कि रिकाउटिंग सिर्फ एक मत से हारे काउंटिग की होगी।और उन्होने चुनाव पदाधिकारी को रिजल्ट घोषित करने का आदेश दिया।उसके बाद सुबह तीन बजे रिजल्ट को जारी किया ।
गौरतलब है कि दो साल के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी पद के गठन के लिए सिहभुम चैबर ऑफ कार्मस का चूनाव 22 सितबंर को हुआ ।इसमे लगभग 1340 मतदाता ने अपने मतो का प्रयोग किया।

