
जमशेदपुर।


गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मिले स्पष्ट जनादेश पर हर्ष ज़ाहिर करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश ने हर्ष ज़ाहिर करते हुए कहा कि देश का लगाव भाजपा के संग। इस शानदार जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे को दिया। वहीं बेहतरीन चुनाव प्रबंधन हेतु पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त किये। कहा कि भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में पार्टी का विजय रथ निरंतर सूपथ पर बढ़ रहा है। दोनों ही राज्यों में मिले अपार बहुमत के बाद विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि ‘ईवीएम’ पर सवाल उठाकर लोकतंत्र के मंदिर में जनादेश का अपमान है। वहीं इस विजय ने विपक्ष को संदेश दिया कि 2019 तक फ़िलहाल उनके लिए कोई स्थान नहीं है और देश तेज़ी से कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है।
● तुष्टिकरण करने वाली कांग्रेस को जनता ने दिया ज़वाब : अंकित
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा जनता पार्टी को बहुमत मिलने पर भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि भाजपा के ‘विकास’ जिसे कांग्रेस पाग़ल बता रही थी, उसे जनता ने अपार बहुमत देकर गले लगाया। कहा कि जात-पात और आरक्षण की बैसाखी का सहारा लेकर स्थानीय युवाओं से गठबंधन कर चुनावी समर में उतरी कांग्रेस के हाथों में जनता ने मेहँदी रचने नहीं दिया। यह जनादेश ‘तुष्टिकरण’ करने वाली कांग्रेस के ख़िलाफ़ तथा विकास को संकल्पित भाजपा के पक्ष में है। कहा कि गुजरात चुनाव में जीएसटी के मुद्दे पर व्यापारियों को ग़ुमराह करने के प्रयास में भी काँग्रेज़ बुरी तरह पिट गयी। व्यापारी बहूल क्षेत्रों में भी भाजपा को ही बहुमत मिलना मोदी सरकार की नीतियों और विकास योजनाओं पर जनता की मुहर है।
विश्वासभाजन

