
जमशेदपुर।


सुबे के मुख्य़मंत्री रघुवर दास अपने दो दिवसीय य़ात्रा पर आज जमशेदपुर पहुंचे। सोनारी एयर पोर्ट पर उनका स्वागत उपायूक्त डॉ अमिताभ कौशल और एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने सयुक्त रुप से किया।उनके साथ एयर पोर्ट मे काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजुद थे।एयर पोर्ट सीधे एग्रिको स्थित अपने आवास पर गए । वहां पर उन्होने कार्यकर्ताओ से मुलाकात की। और विधानसभा क्षेत्रो उनके निधी से बन रहे विकास कार्यो को बारे में जानकारी ली और कई दिशा निर्देश भी दिये। इसके बाद वे शहर के प्रमुख पण्डालो का भी दौड़ा भी किया ।

