
जमशेदपुर।


शहर के सबसे पुरानी व्यापारियो की संस्था सिहभुम चैबंर ऑफ कार्मस का चुनाव आज होगा। अध्यक्ष सहित 35 पदो के चूनाव मे 1340 मतदाता अपने मतो का प्रयाग करेगें।चैबंर का चुनाव दोपहर 12 बजे से शुरु हो कर शाम को पांच तक चलेगा और देर रात तर परिणाम आ जाने की संभावना है।पहली बार चुनाव जिला प्रशासन की देख रेख मे संपन्न होने जा रहा है।जिला प्रशासन ने भी शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई सुरक्षात्मक कदम उठाया है .इस सदर्भ मे एस डी ओ आलोक कुमार ने बताया कि चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए कई सुरक्षात्मक कदम उठाया गया है। मतदान स्थल पर 12 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है। उन्होने कहा कि मतदान के लिए 32 कांउटर की व्यवस्था की गई है। उन्होने कहा कि 10 पदाधिकारी के अलावे 23 कार्यकारिणी चुने जांएगे। जिसमे मतदाता को अपने पहचान पत्र के साथ मतदान स्थल पर पहुंचना हैं। सुबह से चैबंर भवन के सामने से आने जाने वाले सड़को पर वन वे कर दिया जाएगा।
वही मतदान के पूर्व वर्तमान कमेटी के द्वारा एजीएम रखा गया है जिसमे पिछले कमेटी अपना लेखा जोखा तय करेगें.

