
जमशेदपुर।


सामाजिक संस्था मित्र हेल्दी ह्यूमेनिटी ओर से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। खासमहल स्थित क्रीड़ा भवन में आयोजित शिविर में 159 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में शामिल जिला के एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने ऐसे कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान ही असल मायने में गुप्त दान होता है। क्योंकि दान करने वाले को यह पता नहीं हाेता है कि यह किसे दिया जाएगा। इसलिए कहा कहा गया है रक्तदान जैसा महादान नहीं है। एशियन पेंट्स कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर अभिजीत नंदा ने कहा कि एक यूनिट रक्त दान किसी व्यक्ति की जान बचा सकती है। उन्होंने यह भी कह उन्हें जानकर सुखद अनुभव होता है कि जमशेदपुर जैसे शहर में कभी भी किसी की मौत रक्त नहीं मिलने के कारण से हो ऐसी कोई खबर नहीं मिलती है। कार्यक्रम में भारतीर रेलवे बोर्ड के पीएसी मेंबर डॉ अशोक त्रिपाठी ने आर्मी, रैफ के जवान और महिलाओं के द्वारा भी रक्तदान करने की सराहना की। कैंप में आर्मी, रैफ के 10-10 जवान और 4 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम में सोनारी आर्मी 324 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नीरज सिंह, रैफ 106 के डिप्टी कमांडेंट अनामी शरण, जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला पार्षद सदस्य सुदिप्तो डे राणा, भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष पंकज सिन्हा अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए और अपनी विचार को रखा। कार्यक्रम में संस्था मित्र की ओर से स्मिता कुमारी, इफ्तेखार अंसारी, राकेश प्रसाद, गौरव खंडेलवाल, प्रभात कुमार, सीएच दिलेश्वर राव, निखिल सिन्हा उपस्थित थे।

