
जमशेदपुर।


पिछले दिनो साकची थाना में एक टेपो चालक के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज मामला एक बार निकल आया है। इस मामले में अभी तक दोषी साकची थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मीयो पर कार्रवाई नही होने से नाराज जिला कॉग्रेस का प्रतिनिधीमंडल उपायुक्त से मिला। और अलग अलग मामले के तीन सुत्री मांगपत्र उपायुक्त को सौपा। ज्ञापन मे कहा गया है कि विगत 20 दिसबंर को साकची थाना में एक टेपो चालक के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गय़ा था। जिसमें जिला अध्यक्ष विजय सिहं सहित कई कॉग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए। इस मामले को प्रदेश कमेटी मे काफी गंभीरता लिया था। और खुद प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के नेतृत्व एक प्रतिनिधी मंडल एस एस पी से मिलकर साकची थाना प्रभारी सहित दोषी पुलिस कर्मियो पर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने उन पर कार्रवाई करने की वजह उल्टे कॉग्रेसियो पर कार्य मे बाधा पहुंचाने वाला केस दर्ज कर दिया गया। इस मामले मे अभी तक जिला प्रशासन का सकात्कम पहल नही रही है।
उसके अलावे जोजोबेड़ा के कृष्णानगर मे रेल विभाग के द्वारा तीसरी रेल लाईन बिछाने के नाम पर विस्थापित किए जा रहे गरीब व आम जनता सरकार वैकल्पिक व्यवस्था करे और उन्हे 6 माह का समय दिया जाए। और केन्द्र सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामो में की गई वृद्धि को वापस लिया जाए।

