
जमशेदपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड, जमशेदपुर द्वारा 28 अक्टूबर को 10.30 बजे से 1.30 बजे तक वन विभाग कार्यालय सर्किैट हाउस एरिया, सांई मंदिर के बगल में टेलीपफोन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अदालत में बीएसएनएल के सभी सेवाओं के बकाया राशि पर 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। बीएसएनएल के सभी बकायेदार उपभोक्ता इस अदालत का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही इसी दिन अपराहन 2 बजे से 3 बजे तक खुला अध्विेशन का भी आयोजन किया जा रहा है। अतः भारत संचार निगम लिमिटेड के सभी उपभोक्ताओं से निवेदन है कि उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार भाग लें तथा इसका लाभ उठायें। उक्त जानकारी बीएसएनएल के वरीय महाप्रबंध्क बीएन सिंह ने दी।



