
जमशेदपुर।


समाधान के बाराद्वारी स्थित कार्यालय में संस्था द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। उक्त समारोह में दीप मालाओं से सुसज्जित कार्यालय में समाधान के सदस्यों ने मनोरंजन करते हुए लजीज़ व्यंजनों का भी आनंद लिया। इस दौरान संस्था के पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के संग संस्था के बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘सामूहिक शुभ विवाह’ के तैयारियों के निमित विमर्श हुआ। इस दौरान जोड़ों के चयन के अलावे आयोजन में व्यवस्था संबंधी निर्णय लिए गए और जिम्मेदार सदस्यों के बीच दायित्व बाँटे गए। इस दौरान नई सदस्य के रूप में टाटा मोटर्स अस्पताल में सेवा दे रहीं डॉक्टर नीलम सिन्हा ने समाधान की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने संस्था के जन उपयोगी कार्यों से प्रेरित होकर संस्था की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में मुख्य रूप से समाधान के संरक्षक दिनेश कुमार मौजूद रहें। समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन अध्यक्षा पूनम विग ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महासचिव हरजीत भाटिया द्वारा किया गया। इस दौरान समाधान की अध्यक्ष पूनम विग, महासचिव हरजीत भाटिया,कोषाध्यक्ष कुलजीत सदाना,बिना खिरवाल,पूनम साहू,अमिता महेंद्रू,रमेश खंडेलवाल,सुनीता सचदेव,अंजली सिंह,रुचिता छाबड़ा,नीलम सिन्हा,दिनेश विग,नर्मदेश्वर सिंह,अंकित आनंद,अनिता विभार,कमलेश विभार,छग्गन साहू,आशिष गुलाटी समेत अन्य मौजूद रहें।

