
जमशेदपुर।

गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाईक सवार की मौत हो गई। बाईक सवार की पहचना गोविंदपुर के रहने वाले भोला झा के रुप में की गई। वही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन मे जुट गई है।

