जमशेदपुर।

पुर्वी सिहभूम के श्य़ामसुदंरपुर थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा परियोजना के तहक केनाल का काम करवा रहे ठेकेदार के दो कर्मचारीयो पर अज्ञात लोगो ने गोली मार कर घायल कर दिया है ।गंभीर अवस्था मे दोनो को ईलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वही आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियो के द्वारा लेवी के नाम पर दोनो को गोली मारी गई होगी।लेकिन पुलिस नक्सली की घटना से इनकार कर रही हैं।
घटना के सबंध में ग्रामीण एस पी शलैन्द्र कुमार सिंहा ने बताया कि शयामसुदरपुर थाना क्षेत्र के मचदिना मे केनाल काम करवा रहे प्रोजेक्ट मैनेजर अंजनी और चालक बापी को देर रात टैक्ट्रर पर सवार होकर दो तीन लोग आए और वहां ताबङ तोङ गोली चलाई इस दौरान वहां मौजूद दोनो लोगो घायल हो गए ।सुबह स्थानिय लोगो के प्रयास से दोनो को टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया है जहां दोनो का ईलाज चल रहा है .घटना के किसके द्वारा अंजाम दिया गया पुलिस पुरी मामले की छानबीन कर रही हैं।