
जमशेदपुर: जमशेदपुर में दो दिनों से तनावपूर्ण माहौल अब पूरी तरह से शांत हो चूका है,झारखण्ड पुलिस के ADG एस एस प्रधान के नेतृत्व में आज सुबह 10:30 बजे मानगो थाना,उलीडीह थाना,आजादनगर थाना और एमजीएम थाना क्षेत्र में पारा मिलिट्री के साथ जिला पुलिस बल के जवानो ने फ्लैग मार्च किया। उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल, एस एस पी अनूप टी मैथ्यू, सिटी एसपी चंदन झा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।उपायुक्त ने बताया है की मानगो थाना, उलीडीह थाना, आजादनगर थाना और एमजीएम थाना क्षेत्र में कर्फ्यू जारी रहेगा,अन्य क्षेत्रो में दिन के 1 बजे से 5 बजे तक कर्फ्यू लागु नहीं रहेगा। ADG एस एस प्रधान ने बताया की अफवाह के कारण ही शहर का माहौल अशांत हुआ था उन्हों ने लोगों से अपील की है की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और सीधी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम से लें जहाँ 24 घंटे डी एस पी स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।प्रशासन की मुस्तैदी के बाद से हालत पे पूरी तरह काबू पा लिया गया है।



