जमशेदपुर-शहरी मे बढती अपराधिक घटनाओ पर भाजपाई चिंतीत

 

 

जमशेदपुर। 09 मार्च

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, मंडल के विधायक प्रतिनिधि, महामंत्री तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्र की कई समास्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमें इन दिनों क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, छिनतई, अवैध शराब बिक्री, एमजीएम अस्पताल में व्यप्त अनियमितता आदि बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई:

शहर में इन दिनों चोरी, छिनतई जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गयी और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन एवं अन्य पदाधिकारियों के कार्यशैली पर रोष प्रकट किया। चोरी छिनतई के भुक्तभोगी जब थाने जाते है तो थानों में रिपोर्ट लिखने में आना कानी होती है। कार्यकर्ताओं ने तय किया की जब कभी भी इस प्रकार की घटना होने पर आम जनता भाजपा के मंडल अध्यक्ष से सम्पर्क करें और नहीं तो  मंत्री  सरयू राय जी के कार्यालय में सम्पर्क करें। हम कार्यकर्ता आम जनता के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है।

इसके अलावे क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर भी चिंता व्यक्त की गयी और प्रशासन जल्द ही इसपर कार्रवाई नहंी करती है तो हम सभी कार्यकर्ता किसी एक क्षेत्र को चुनकर अवैध शराब बंद करायेंगे।

वही एमजीएम अस्पताल में व्याप्त अनियमितता जिससे अस्पताल में आने वाले मरिजों को काफी कठिनाई होती है। इसलिए अस्पताल की स्थिति को देखते हुउ इसमें कैसे सुधार हो इन सभी चीजों का आकलन एवं देख-रेख करने  के लिए मंत्री  सरयू राय के सहमति से एक कमिटी का गठन किया गया।

इस बैठक में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि (जनसुविधाएं)  मुकुल मिश्रा, कमल किशोर, हरेन्द्र पाण्डे, अंजन सरकार, संजीव मुखर्जी, आनन्द झा तथा सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल के विधायक प्रतिनिधि, महामंत्री के साथ हीं कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Jamshedpur News:25वीं रामार्चा पूजा कल से, 11 को रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण

    जमशेदपुर। गुरुवार को, गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बिष्टुपुर में रामार्चा पूजा आयोजित की जा रही है। यह पूजा जे. 42, बिष्टुपुर में आयोजित होगी। यह रामार्चा पूजा का…

    Read more

    JAMSHEDPUR NEWS :सोनारी एयरपोर्ट से रोजाना उड़ान, इंडियन वन इंटरनेशनल ने नये रेट जारी किए

    जमशेदपुर।  जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए उड़ानों का संचालन अब सप्ताह के सातों दिन होगा। हालांकि, उड़ानों के किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है।…

    Read more

    राजनीति

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    • June 27, 2025
    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    • June 25, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    • June 18, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    • June 16, 2025
    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि