टाटानगर –विशाखापत्तनम एक्सप्रेस का दो फेरा रद्द


जमशेदपुर।
विशाखापत्तनम के पास रेलवे के द्वारा मेगा व्लॉक किया जा रहा है।इस कारण टाटा- विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन सहित कई ट्रेनो को रेलवे ने रद्द करने का फैसला लिया है। इस मामले मे रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक पूर्व तट रेलवे के विजयनगरम और कोरुकोड़ा के बीच नॉन- इंटरलांकिग कार्य होना है यह कार्य 4 अक्टुबर से शुरु हो कर 13 अक्टुबर तक चलेगा।जिस कारण टाटा विशाखापत्तनम एक्सप्रेस के अप डाउन सहित 8 ट्रेनो को रद्द करने का फैसला लिया गया है। 11 अक्टुबर को विशाखापत्तनम से खुलने वाली विशाखापत्तनम टाटानगर एक्सप्रेस और 12 अक्टूबर को टाटानगर से खुलनेवाली टाटा विशाखापत्तनम एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।


