Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-विपक्ष के हर हमले का जवाब देगी भाजपा : गिलुआ
Top Stories

जमशेदपुर-विपक्ष के हर हमले का जवाब देगी भाजपा : गिलुआ

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 7, 2017No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

 

  • कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 में जुटने का किया आह्वाहन
  • विधानसभा चुनाव के लिए दिया मिशन 60 प्लस का नारा।

जमशेदपुर।

 

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को पोटका स्थित तेतला गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया जिसमें बतौर मुख्यातिथि सूबे में पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ मौजूद रहें। दो सत्रों में चली कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा के पश्चात कई राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गयें। प्रस्तावों के अलावे संगठन ने सरकार से जनहित में कई माँग करने का फ़ैसला लिया। तय हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से शहर में उच्च शिक्षण संस्थानों की कमी के कारण विद्यार्थियों के पलायन रोकने पर ज़ोर दिया गया। इसके अलावे शहर में अत्याधुनिक चिकित्सकीय अस्पताल खोलने, निज़ी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने के अलावे शहर में एयरपोर्ट निर्माण, असंगठित मज़दूरों के समस्याओं के निराकरण , आय एवं जाती प्रमाण पत्र बनाने में उतपन्न तकनीकी असुविधों को दूर करने, यातायात समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक फ्लाईओवर के निर्माण तथा विभिन्न कंपनियों में कर्मचारियों को ज़बरन वीआरएस दिए जाने के मुद्दे पर सरकार को संज्ञान लेने के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में देशभर में लालबत्ती कल्चर पर अंकुश लगाने हेतु पीएम नमो का आभार व्यक्त किया गया। वहीं प्रदेश कमिटी के विभिन्न मोर्चों और आयोगों में मनोनीत किए गए भाजपाजनों को केसरिया अंग वस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया गया।

 

  • प्रथम सत्र का विधिवत शुभारंभ पार्टी संस्थापकों एवं भारत माता की छविचित्रों पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्जविल कर की गयी। इसके उपरांत प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री रीता मिश्रा एवं महिला मोर्चाध्यक्ष नीरू सिंह द्वारा ” वंदेमातरम ” गान के पश्चात बैठक की कार्यवाई प्रारंभ हुई। बैठक को विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार,अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा,महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, विधायक मेनका सरदार ने भी संबोधित किया। वहीं पार्टी नेता रामबाबू तिवारी,कुलवंत सिंह बंटी,नवनीत सिंह, संजय सिंह,कमलेश सिंह के अलावे विभिन्न मंडलाध्यक्षों ने आगामी कार्यक्रमों एवं जनसमस्याओं को लेकर आवश्यक विचार साझा किए। स्वागत भाषण जिला मंत्री राकेश सिंह ने दिया तथा जिला मंत्री अरुण मिश्रा द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया जिसे मंत्री पुष्पा तिर्की ने समर्थन किया जिसके बाद सर्वसम्मति से उक्त प्रस्तावों का सदन ने समर्थन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और विभिन्न मंडलाध्यक्षों द्वारा सुझाव और संशोधन व्यक्त किये गए। एक घँटे के भोजन अवकाश के बाद दोपहर ढाई बजे से द्वितीय सत्र की शुरुआत हुई जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गिलुआ एवं पोटका विधायिका श्रीमती मेनका सरदार द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 के लिए जुट जाने का आह्वाहन किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मिशन-60 प्लस का नारा दिया। कहा कि भाजपा का संकल्प है कि सूबे से झारखण्ड नामधारी पार्टियों को मुक्त करेंगे तथा केंद्रीय संगठन के कांग्रेस मुक्त अभियान को सशक्त बनाएंगे। इस दौरान केंद्र-राज्य सरकार की जन हितैषी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से जुटने को निर्देशित किया गया। वहीं सीएनटी-एसपीटी एक्ट के सरलीकरण पर भ्रामक बयानबाजी कर रहे विपक्ष के नकारात्मक राजनीति के खिलाफ़ संगठन को कई निर्देश दिए गए। प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए जिला के पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनाने का आह्वान किया। वहीं विधायक मेनका सरदार ने सरकार के उल्लेखनीय योजनाओं और उपलब्धियों का ब्यौरा रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को अंत्योदय लक्ष्य में जुटने को कहा।

 

  • बैठक में लालबत्ती कल्चर से मुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए फैसले राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया जायेगा। इसके अलावा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और सरकार की जनहितैषी योजनाओं को पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में बतौर मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, पोटका की विधायिका मेनका सरदार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला के अलावे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण,अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी,बीस सूत्री समिति सदस्य संजीव सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामबाबू तिवारी,अभय सिंह उज्जैन,कमलेश सिंह,मिथिलेश सिंह यादव,दीप श्रीवास्तव,रमेश हांसदा,देवेंद्र सिंह,सुदीप्तो डे राणा के अलावे वरीय नेताओं में महेश चंद्र शर्मा,जयनारायण सिंह,खेमलाल चौधरी,अनिल सिंह,अप्पा राव,योगेश मल्होत्रा,हरेंद्र सिंह,राधेश्याम सिंह,मनोज राम,विभीषण सिंह सरदार,शशिकांत पांडेय,हरिकिशोर तिवारी,राम सिंह मुंडा,दीपक निषाद,वासुदेव मंडल,प्रदीप महतो,खेलाराम बेसरा,हलधर दास,आलोक भास्कर,नवनीत कुमार,मानिक सिंह,संजीव मुखर्जी,सुजीत अम्बष्ठ, रंजीत कुमार सिंह के अलावे जमशेदपुर महानगर के भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,बारी मुर्मू,संदीप मिश्रा,महामंत्री अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,जिला मंत्री सुनील बारी, राकेश सिंह,अरुण मिश्रा,शिखा राय चौधरी,पुष्पा तिर्की,कोषाध्यक्ष विमल जालान,जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, मुख्यालय प्रभारी अमरजीत सिंह राजा, कार्यालय प्रभारी परेश मुखी, मोर्चाध्यक्षों में पिछड़ा मोर्चाअध्यक्ष गोपाल जायसवाल,महिला मोर्चाध्यक्ष नीरू सिंह,भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष मनोज वाजपेयी,अनुसूचित जाती मोर्चाअध्यक्ष विमल बैठा,अनुसूचित जनजाति मोर्चाअध्यक्ष काजु शांडिल,किसान मोर्चा अध्यक्ष मूचिराम बाउरी, जिला भाजपा के सुरेश केडिया,बनमाली बनर्जी, उत्तम भगत,सेंटु बागती, फागुराम बेसरा,राकेश चतुर्वेदी,सानंद प्रधान,नितिन द्विवेदी,मीना देवी,दिनेश कुमार सिंह, रामदुलारी देवी,रामबाबू शाह,ममता कपूर,पंचम जंघेल,अशोक सिंह समेत मंडलाध्यक्षों में राजेश साव,मोहम्मद निसार,जितेंद्र राय,रंजन सिंह,पप्पू मिश्रा,श्रीराम प्रसाद,बारीडीह मण्डल के महामंत्री हरेराम सिंह,प्रोबिर चटर्जी राणा,दीपक झा,रमेश नाग,कृपासिंधु महतो,मंटु चरण दत्ता,पोरेश दत्ता,पिंटू सारंगी,संतोष कुमार भंज,संजीव भगत,पंकज सिन्हा, प्रकाश जोशी,संजय सिंह,संदीप शर्मा ‘बॉबी’ समेत अन्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन क्रमशः जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं चंद्रशेखर गुप्ता द्वारा किया गया।

 

  • कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न मोर्चा इकाइयों में स्थान पाने वाले नेताओं का जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से अभिनंदन किया गया। इस दौरान विशेष रूप से प्रदेश भाजयुमो के महामंत्री गुंजन यादव,मीडिया प्रभारी पप्पू सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी विजय सिंह,कार्यसमिति सदस्य सुमित शर्मा,मिलन सिन्हा,दिनेश शर्मा के अलावे प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री रीता मिश्रा, कार्यसमिति सदस्य प्रीति सिन्हा,ममता सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अबु नसीम अशरफ़,प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य खेमलाल चौधरी,अनिल गुप्ता, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष शोभा सामंत,राम सिंह मुंडा,अशोक हेंब्रम मौजूद रहें।

 

  • कमलेश सिंह ने 86 बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने के माँगों में तेज़ी लाने पर विचार रखे तथा इस दौरान निजी स्कूलों की मनमानी और फ़ीस वृद्धि के मुद्दों के अलावे कंपनियों द्वारा वीआरएस के नामपर कामगारों की छंटनी का भी विषय गूँजा।

 

  • साकची मंडल विभाजित : बैठक के दौरान ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने घोषणा किया कि लगातार साकची मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त आग्रहों के मद्देनजर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सह सूबे के मुख्यमंत्री माननीय रघुवर दास जी तथा जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सह सूबे के मंत्री सरयू राय जी से सहमति के पश्चात साकची मंडल को विभाजित कर दो नए मण्डलों क्रमशः साकची पश्चिमी एवं साकची पूर्वी करने की स्वीकृति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्राप्त हुई है। जहां शीघ्र ही नए मंडलाध्यक्ष का मनोनयन सर्वसम्मति से कर ली जाएगी। इसके साथ ही जमशेदपुर महानगर में कुल मण्डलों की संख्या 28 हो गई है।

 

  • बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला भाजपा के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय हुए :

 

◆ तय हुआ कि आगामी आठ से चौदह मई के बीच सभी मंडलों में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जानी है।

◆ मण्डलों में दीनदयाल कार्य विस्तार योजना हेतु अविलंब पांच सदस्यीय कमिटी के गठन करने का निर्देश।

◆ पंद्रह दिन की पूर्णकालिक सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर विधानसभा स्तर पर 15 जून से होगी।

◆ 23जून को पार्टी संस्थापके डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथी को बलिदान दिवस के रूप में सभी मण्डलों में मनाया जाएगा।

◆ रेडियो के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुँचेगी पीएम के ‘मन की बात’

◆ 15 से 30 जून के बीच आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम संचालित होगी। जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता स्वेक्षा से सहयोग निधि पार्टी को देंगे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर के पीएचडी शोधार्थी नितीश कुमार भकत ने रचा इतिहास, आईआईटी खड़गपुर में जीते 3 प्रतिष्ठित एनपीटीईएल (NPTEL) स्टार अवॉर्ड

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक को लेकर विधायक सरयू राय नाराज, अपर नगर आयुक्त को लिखा पत्र

July 14, 2026

Jamshedpur News :स्व. सैनिक जसवंत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर मानगो में वृक्षारोपण, विधायक सरयू राय ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.