
संवाददाता


जमशेदपुरः विगत 16 मार्च को बिष्टुपुर स्थित विनायक डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय से 3.85 लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से चोरी गये 3.85 लाख रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गयी. घटना के संबंध में डिस्ट्रीब्यूटर के मालिक मनीष अग्रवाल बिष्टुपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था तथा अपने ही कर्मचारी पर संदेह भी व्यक्त किया था. पुलिस द्वारा घटना को गंभीरता से लिया गया तथा सभी प्रकार के संसाधनों का उपयोग करते हुए उक्त घटना में अंजाम दिये गये प्रयुक्त मोटरसाइकिल का नंबर को केंद्र में रखते हुए जांच शुरू की गयी तथा मामले के दोनों अभियुक्त विशाल कुमार भारती तथा दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनों आरोपी रोड नंबर छह, रामनगर, थाना कदमा के रहनेवाले हैं. जांच के दौरान पाया गया कि घटना को अंजाम देने के लिए दोनों ने मिल कर विशाल रजक जो विनायक डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय का स्टाफ था से कार्यालय का चाबी बना कर घटना को अंजाम दिया. उक्त घटना में प्रदीप शर्मा की संलिप्तता भी प्रकाश में आयी थी. जांच में चारों दोस्तों की संलिप्तता साबित हुई. इस प्रकार अज्ञात के खिलाफ दर्ज कांड का उद्भेदन हुआ. घटना में प्रयुक्त वाहन जेएच05बीए 2251 की भी बरामदगी हुई है. यह जानकारी संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर सिटी डीएसपी जसमिता केरकेट्टा ने बिष्टुपुर थाने में दी.

