
जमशेदपुर।


पोटका प्रखण्ड के कुलडीहा पंचायत के वनडीह गाँव मे वर्षो से खराब पड़ा है चापाकल लेकिन इसका सुधि लेनेवाला कोई नहीं है जिससे ग्रामीणो को ख़ासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , ग्रामीणो ने बताया की टाटा मोटर्स के सुनंन्त मूलगांवकर डेव्लोपर फाउंडेशन द्वारा 23 मार्च 2013 को यह चापाकल लगाया गया था और इसका उदघाटन उप महाप्रबंधक अनल विजय सिंह द्वारा किया गया था लेकिन कुछ माह मे ही यह चापाकल खराब हो गया लेकिन इसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है । ग्रामीणो ने कहा की टाटा मोटर्स हो या कोई भी इस चापाकल को ठीक कराये जिससे ग्रामीणो को पानी मुहैया हो सके ।

