डॉ मांझी बने पुष्प प्रदर्शनी के विजेता
जमशेदपुर।
यूसिल जादूगोड़ा के नर्सरी एवं उधान प्रभाग द्वारा आयोजित 26 वां वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का उदघाटन जूसको के एमडी आशीष माथुर की धर्मपत्नी वंदना माथुर एवं यूसिल के सीएमडी दिवाकर आचार्या की धर्मपत्नी सुषमा आचार्या ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया मौके पर उनके साथ जूसको के एमडी आशीष माथुर , यूसिल के सीएमडी दिवाकर आचार्या , यूसिल के सलाहकार पिनाकी राय , यूसिल के डाइरेक्टर ऑफ फाइनान्स श्री घोष , यूसिल के अधिकारी सीएच शर्मा , पीके नायक , महेश्वर तिवारी , कनद्रा माहली , मनोज कुमार , जीसी नायक , एससी भोमिक , रवीद्र कुमार , राजेश कुमार , सुकुमार दास , अरुण सुचारी एवं अन्य थे । पुष्प प्रदर्शनी मे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे यूसिल अस्पताल के सीएमओ डॉ उत्तम कुमार मांझी ने पहला , यूसिल के अधिकारी मनोज कुमार ने दूसरा एवं एससी भोमिक ने तीसरा स्थान हांसील किया , इस प्रदर्शनी मे फूलो के अलावे विभिन्न प्रकार के मसाले , औषधि युक्त पौधे , बोन पौधे का प्रदर्शन किया गया था , इस प्रतियोगिता का संचालन एवं आयोजन करने वाले यूसिल के अधिकारी महेश्वर तिवारी ने कहा की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के माध्यम से लोगो मे प्रकृति के प्रति प्रेम बढ़ाना है लोगो को प्रयावरण के प्रति जागरूक करना है उन्होने बताया की यहाँ पर कई प्रकार के दुर्लभ जड़ी बूटी के पौधे भी मौजूद है इस प्रदर्शनी मे रुद्राक्ष का पौधा का भी प्रदर्शन किया गया था जिसके सराहना जूसको के एमडी एवं अन्य सभी ने किया ।
