
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा पूजा के दौरान रेड क्रॉस कार्यालय में आकस्मिक आवश्यकताओं के लिए एम्बुलेंस तथा फर्स्ट एड टीम तैनात रही। विजयादशमी के दिन 30 सितम्बर को साकची गोलचक्कर, पुलिस कन्ट्रोल रूम तथा बिष्टुपुर के रोड चौराहे पर फर्स्ट एड टीम एम्बुलेंस के साथ तैनात रहेगी। 1 अक्टूबर को मुहर्रम जुलूस के दौरान साकची गोलचक्कर, बिष्टुपुर थाना चौराहा तथा भालूबासा में एम्बुलेंस तथा फर्स्ट एड टीम तैनात की जायेगी।



