जमशेदपुर।(5 जूलाई)


भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आगामी 12 जुलाई से 22 अगस्त जेनेवा दिवस तक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। युद्ध के मैदान तथा आपदा काल में मानव सेवा कार्यों को अंजाम देने वाली संस्थान रेड क्रॉस सोसाईटी दुनिया के 155 (एक सौ पचपन) देशों में काम करने वाली विश्व की सबसे बड़ी स्वंयसेवी संस्था है। इसका सदस्य होना तथा इसकी गतिविधियों में भाग लेना गर्व की बात होती है। भारत में भारत के राष्ट्रपति इसके अध्यक्ष होते हैं, राज्यों में राज्यपाल अध्यक्ष होते हैं तथा जिला स्तर पर जिला के उपायुक्त तथा जिलाधिकारी इसके अध्यक्ष होते हैं। रेड क्रॉस की जमशेदपुर शाखा को देश की सबसे सक्रिय शाखा होने का गौरव प्राप्त है। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस श्री अमित कुमार ने जिले प्रबुद्ध नागरिकों तथा नौजवानों से आग्रह किया है कि वे रेड क्रॉस की सदस्यता ग्रहण कर रेड क्रॉस की गतिविधियों से जुड़ें रेड क्रॉस की आजीवन पेट्रन सदस्यता का शुल्क बीस हजार रुपये (20,000/-) तथा आजीवन सदस्यता शुल्क छह सौ रुपये (600/-) है। डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनी सदस्यों का आजीवन शुल्क दो हजार रुपये (2,000/-) है। रेड क्रॉस की सदस्यता के इच्छुक व्यक्ति 20, एम, रोड, कमानी सेन्टर के पास रेड क्रॉस कार्यालय से सदस्यता फार्म प्राप्त कर सकते हैं। सदस्य बनने तथा आई कार्ड बनवाने के लिए दो पासपोर्ट साईज फोटो देना आवश्यक है।



