
जमशेदपुर


फाइल-1 फोटो – जलमिनार का उद्घातान के अवसर पर यूसिल के अधिकारी और उपस्थित ग्रामीण
यूसिल जादूगोड़ा द्वारा अपने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत माटीगोड़ा गाँव मे दो लाख की लागत से जलमीनार बनाया गया एवं सोमवार को इसका उदघाटन यूसिल के अधिकारी कान्द्रा माहली एवं पीके नायक ने नारियल फोड़कर किया इस जलमीनार मे यूसिल द्वारा डीप बोरिंग की भी व्यवस्था की गयी है जिससे ग्रामीणो को स्वच्छ जल मुहैया हो सके , यूसिल के अधिकारी पीके नायक ने बताया की हमारे सांसद विद्युत वरन महतो ने जमीनारा के लिए अनुसंशा किया था एवं ग्रामीणो ने भी आग्रह किया था जिसके बाद यहाँ पर जलमीनार बनाया गया है एवं उन्होने वार्ड सदस्य पार्वती मुरमु का आभार जताते हुए कहा की हम जलमीनार बनाने के लिए जगह तलाश रहे थे और वार्ड मेम्बर ने हमे यह जगह जलमीनार के लिए उपलब्ध करवाया मौके पर बड़ी संख्या मे ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे जिनहोने मिठाई बांटकर खुशिया मनाई , इस गाँव मे गर्मी के दिनो मे पानी के कमी से लोगो का जीवन मुश्किलों से घिर जाता है और लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता है , ग्रामीणो ने जलमीनार के लिए यूसिल प्रबंधन खासकर यूसिल के सीएमडी का धन्यवाद किया जिनके देखरेख मे सीएसआर का काम किया जा रहा है , जलमीनार उदघाटन के बाद मौके पर पहुंचे भाजपाइयों ने नाराजगी जताते हुए कहा की सांसद के आग्रह पर यूसिल ने यहाँ जलमीनार बनवाया किन्तु किसी ने सांसद या सांसद प्रतिनिधि को जलमीनारा उद्घातान के संबंध मे नहीं बताया जो गलत है ।

