
संवाददाता
जमशेदपुरः उत्तर प्रदेश के मंत्री के द्वारा पत्रकार की हत्या किए जाने को लेकर जमशेदपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही अखिलेश सरकार से पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की. इसके पूर्व पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर मारे गए पत्रकार की आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर जमशेदपुर के लगभग तमाम इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडीया के पत्रकार, व रिपोर्टर शामिल थे. जिसमें मुख्य रूप से पीटीआई के वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास, हिन्दुस्तान के गुलाब सिंह, न्यूज 11 के जीतेंद्र कुमार, प्रभात खबर के मनमोहन पांडेय, सहारा समय के अकबर, इंसाईड झारखंड के आनंद, न्यूज टाईम के मनमन पांडेय, एएमजी के निलय सेनगुप्ता, उत्कल मेल के संतोष कुमार, न्यूज इंडिया के रवि झा, अंशु ओझा, अभीजीत, राजेश, मनोज, ईंटु, कनक राज, प्रभात आदि ने मृतक पत्रकार के प्रति गहरी संवेदमना व्यक्त किया.



