
जमशेदपुर।


बहारागोडा के विधायक कुणाल षांडगी ने जिला के उपायूक्त से मिलकर मांग कि है कि जल्द से जल्द मुसलिमो का जाति प्रमाण पत्र बनाना शुरु किया जाए।क्योकि चाकुलिया और बहारागोड़ा प्रखण्ड कार्यलय मे कई वर्षो से मुसलामानो का जाति प्रमाण पत्र बनाने के आवेदन लबिंक पड़े हुए है ।जिस कारण उनका काम नही हो पा रहा है। इस सदर्भ मे कई शिकायत हमे मिल रही थी ।शिकायत को जाना तो सही पाया ।इसलिए हमने उपायुक्त से मांग की है कि इस मामले मे जल्द से जल्द हस्तक्षेप करे ।
उन्होने कहा कि कई ऐसे टाईटल है जिसका पार्यवाची जिला मे काम करने वाले पदाधिकारी को जानकारी नही है।जिस कारण कई लोगो का जाति प्रमाण पत्र नही बन पा रहा है।इस मामले को लेकर मैने जिला प्रशासन से मांग की है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले। राज्य सरकार प्रत्येक जिला मे इस प्रकार की सूची उपलब्ध कराये किस जाति मे कौन कौन टाईटल आते है। ताकि जाति प्रमाण पत्र बनाने मे किसी को कोई समस्या का सामना न करना पड़े

