
दो कंडम बसें हटाई गयीं, तीन बसों को 48 घंटे का अल्टीमेटम


जमशेदपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को सुबह 10 बजे जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार जुस्को की टीम के साथ मिनी बस स्टैंड पहुंचे। विशेष पदाधिकारी के पहुंचते ही अस्थायी रूप से गुमटी आदि से अतिक्रमित करने वालों ने तुरंत खुद से हटाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते अस्थायी संरचनाएं हटा ली गयी। इस दौरान मिनी बस यूनियन के अध्यक्ष संजय पांडेय और उनकी टीम के लोगों ने विशेष पदाधिकारी को बताया की स्वच्छ जमशेदपुर की मुहीम में मिनी बस मालिक पूरी तरह से अक्षेस प्रशासन के साथ हैं। बताया कि आज दो कंडेम बसों को पड़ाव परिसर से हटा लिया गया है जबकि शेष तीन बसें अभी भी ख़राब हालत में स्टैंड में ही महीनों से खड़ीं हैं, जेएनएसी की ओर से 2 दिन का अल्टीमेटम देते हुए बस यूनियन को अवगत कराया है कि दो दिन के बाद न केवल बसों को प्रशासन हटा देगा बल्कि उनकी नीलामी भी की जा सकती है। संजय कुमार ने जुस्को के अधिकारीयों को भी निदेश दिया कि परिसर में शौचालय, सफाई, रंगाई पुताई आदि का कार्य 1 जनवरी तक पूरा कर लें।

