
संवाददाता
जमशेदपुरः मानगो स्थित आनंद मेडिकल में डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन सुधाकर हाजरा व कांग्रेस नेता आनंदमय पात्रा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस क्लीनिक के डॉक्टर अदव हाजरा ने कहा कि इस क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य सेवा करना है. इस क्लीनिक में दंत रोग संबंधित सारी बीमारियों का इलाज अत्याधुनिक मशीनों द्वारा किय जायेगा. बच्चों के लिए विशेष सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्या राव भी मौजूद थे.



