
जमशेदपुर


मानगो विजया ग्रीनअर्थ मैआनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से महिला पुरोहित के द्वारा शिशु का जातकर्म संपन्न हुआ महिला पुरोहित तात्विक डॉक्टर आशु ने जातकर्म कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्र ॐ मधु वाता ऋतायते मधु क्षरंतु सिंधव: से शुरुआत की मंत्र का उच्चारण उपस्थित सभी लोगों ने तीन बार किया तात्विक डॉक्टर आशु ने मंत्र का भावार्थ बताते हुए कहा कि हे करुणामय ब्रह्म आज इस शिशु के रूप में तुम हम लोगों के बीच अविभूत हुए हो इसके भीतर हम लोग तुम्हारा व्यापक विकास देख सके उसके बाद शिशु को स्नान करवाया गया इसके उपरांत इस शिशु का नाम कौशिकी कृतवी रखा गया उपस्थित सभी लोगों ने शिशु को खीर से अन्नप्राशन करवाएं इस अवसर पर माहौल को भक्तिमय एवं सात्विक करने के लिए 3 घंटे का बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तात्विक पारसनाथ प्रसाद मदन प्रसाद सिंह प्रणव देव रितु सिंह नीतू सिंह विभा देवी तथा अन्य लोगों ने भी भाग लिया

