
जमशेदपुर।


शहर के साकची बाजार में मंगला हाट नही लगाने का मामला दिन पर दिन गर्माते जा रहा है। मंगला हाट मे लगाने वाले दुकानदार आज फिर जिला पुलिस के द्वारा दुकान नही लगाये जाने के विरोध मे साकची गोलचक्कर के पास घरना मे बैठ गए। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की । इस दौरान दो दुकानदारो ने किरासन तेल अपने बदन पर छिटककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहा मौजुद पुलिस कर्मीयो ने उसे एसा करने से बचा लिया. गया।हालाकि इस मामले मे जिला के एस डी ओ के द्वारा अश्नसान के बाद सभी दुकानदार वापस अपने घऱ गए।
गौरतलब है साकची बाजार मे प्रत्येक मंगलवार को फुटपाथ मे अस्थाई दुकाने लगाई जाती है।लेकिन एक माह पूर्व जिला प्रशासन ने इन दुकानदारो को अतिक्रमण हटाओ अभिय़ान के तहत हटा दिया । एक माह बीत जाने के बाद इन लोगो के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही किये जाने से दुकानदार के परिवार के पास भुखे मरने जैसी स्थिती उत्पन्न हो गई है।
और मंगलवार को इसी कारण साकची बाजार मे कुछ दुकानदारो ने साकची बाजार मे दुकान लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उन्हे दुकान लगाने नही दिया ।जिस कारण दुकानदारो ने जमकर हंगामा किया।

