
● मानगो बड़ा हनुमान मंदिर से दाईगुटू तक महिला मोर्चा ने किया मार्च
● आमजनों को “मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना” की दी जानकारी
● कैंसर के कारणों और इससे परहेज़ से कराया अवगत
जमशदपुर।
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के तत्वाधान में विश्व कैंसर दिवस के मौके पर जागरूकता रैली निकाली गयी। जागरूकता रैली की अगुआई महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष नीरू सिंह ने किया। जन जागरूकता के उद्देश्य से निकले गयी इस रैली में महिला मोर्चा की नेत्रियों द्वारा मानगो बड़ा हनुमान मंदिर से निकाली गयी पैदल मार्च दाईगुट्टू पहुँचकर सभा मे तब्दील हो गयी। इस दौरान कैंसर के कारणों और इससे परहेज़ सम्बंधित जानकारियां आम जनों के बीच दी गयी। मौके पर बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहें। उन्होंने लोगों को इस गंभीर बीमारी के सम्बंध में जागरूक किया। वहीं पीड़ितों के सहायतार्थ सरकार के “मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना” एवं अन्य योजनाओं से भी अवगत कराया। कहा कि बीमारियों के विरुद्ध जनभागीदारी से ही संघर्ष किया जा सकता है। उन्होंने पीड़ितों के सहायता में संपन्न जनों और सामाजिक संस्थाओं को आगे आने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं डॉक्टर रागिनी सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कैंसर एवं अन्य असंचारी रोगों का मुख्य कारण अनियमित खानपान, शारीरिक व्यायाम का अभाव एवं तम्बाकू तथा एल्कोहल का उपयोग करना है। उन्होंने लोगों से नशा छोड़ने का भी अनुरोध किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, महामंत्री अनिल मोदी, भाजपा नेता विकास सिंह समेत मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश साव ,महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता पात्रों, ममता कपूर, रेनू सिन्हा, सुशिला सिंह, कैलाश पति मिश्र ,टानो देवी,विजया लक्ष्मी, सुशिला शर्मा,कान्ता देवी, मिना देवी, संध्या नंदी, बबीता शर्मा, रीना सिंह, रामदुलारी देवी,भारती देवी, निलम सिंह,प्रीति पांडा एवं विभिन्न मंडलों से आई हुई काफ़ी संख्या में महिलाए मौजूद रही।

